Breaking News
Replace this text from the widget below with your latest church announcement or breaking news headline.

Recent Blog Posts

23 April 2021

बिशप दुलार लकड़ा जी को विनम्र श्रद्धांजलि

 

आज हमारे कलीसिया के अगुवा हमारे प्रिय आदरणीय बिशप स्वामी दुलार लकड़ा जी का निधन हो गया । परमेश्वर पिता उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे । 

एन.डब्लू.जी.ई.एल. कलीसिया उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है  


 

25 March 2020

अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें

यीशु सहाय

जैसा की आप सभी को ज्ञात है, कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या में विगत कुछ दिनों में बहुत ही ज्यादा बढ़ौतरी हुई है | विश्व स्तर पर इससे प्रभावित लोगों की संख्या में दिन ब दिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है | भारत में भी इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, एवं वास्तविक संख्या अभी तक अज्ञात है | भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों में सुरक्षा दृष्टि से एवं संक्रमण से बचाव के लिए "लॉक-डाउन" की घोषणा कर दी गयी है | इसका पालन करें और अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें |

स्वास्थ विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की सरहना करें एवं उनके द्वारा दिए निर्देशों का पालन अवश्य करें |




कोरोना वायरस (COVIN-19) से बचाव के उपाय :- 

1. हाथ धोना :- निरंतर एक समयावधि में अपने हाथ साबुन से धोते रहें |

2. हाथों से बार-बार अपने आँख,कान,मुँह, एवं नाक आदि को छूने से बचें |

3. मास्क का उपयोग करें :-  किसी सार्वजानिक स्थान में जाने से बचें एवं जरुरी पड़ने पर मास्क लगाकर जाना ही सुनिश्चित करें | एक ही मास्क का उपयोग निरंतर ना करें | 

4. सेनीटाइजर (HAND SANITIZER) का उपयोग करें :- किसी भी अनजान अथवा सार्वजानिक स्थान पर किसी भी वस्तु को छूने से बचें | आवश्यक पड़ने पर हाथ साफ करने के लिए  सेनीटाइजर का उपयोग करें | 

5. लोगों से दूरी बनाए रखें - कोरोना वायरस से बचाव के लिए, लोगों से कम से कम 1 से 2 मीटर की दूरी बनाए रखें | लोगों से मिलने जुलने की आदत को कुछ समय के लिए छोड़ने का प्रयास करें | घर के सदस्य भी एक दूसरे से निश्चित दूरी बनाये रखें |

6. सार्वजानिक कार्यक्रमों में भाग लेनें से बचें :- सरकार द्वारा निर्देशिक किया गया है कि एक स्थान पर 5 से अधिक लोग जमा ना हों, इस आदेश का पालन करते हुए सार्वजानिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बचें |

7. हाथ पोछने के लिए साफ सुथरे रुमाल या टॉवेल का उपयोग करें |

8. अपने घर की साफ सफाई भी 1-2 दिन के अंतराल में अवश्य करते रहें | 

9. सर्दी, खांसी, जुकाम, गला दर्द, सर दर्द आदि स्थिति में डॉक्टर को अवश्य दिखायें |

10. कोई व्यक्ति आपके पड़ोस में अन्य देश या राज्य से अभी 10 से 15 दिनों के अंतराल में आया हो उसकी जानकारी स्वास्थ विभाग एवं पुलिस को अवश्य दें | 

बच्चों एवं बुजर्गों में यह संक्रमण जल्दी फैलने की सम्भावना होती है, इस लिए उनके बाहर खेलने या घुमने जाने में रोक लागायें | एवं किसी अन्य व्यक्ति से सम्पर्क में आने से बचें |

अन्य महत्वपूर्ण कार्य :-

जैसा की आप सभी को ज्ञात है की भारत सरकार द्वारा कम्पलीट लॉक-डाउन की घोषणा 24 मार्च को 21 दिनों के लिए की गयी है, इस समयावधि में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को 1-2 दिन के समयावधि में अवश्य पूर्ण कर लें |

1. राशन का सामान - कम से कम 1 माह के राशन का सामान आप आवश्यक रूप से अपने घर में रख लें, जिससे आपको बार-बार घर से बाहर निकलने की जरुरत ना पड़े |
2. नकद पैसे - बैंक या ATM के माध्यम से कुछ नकद पैसे अवश्य निकाल कर रख लें | 
3. गैस सिलेंडर - घर में भरा गैस सिलेंडर उपलब्ध है या नहीं सुनिश्चित कर लें |
4. मास्क एवं हैण्ड सेनीटाइजर, हैण्ड वाश शोप, आदि अवश्य ही मेडिकल शॉप से ले लें |


सभी से अनुरोध है, इन जानकारियों का पालन करें, एवं सावधानी बरतें |
संक्रमित होने से बचें ||


ADVERTISEMENT
(AdSense Ready)

News & Events